महासमुंद : विकसित भारत संकल्प यात्रा डूमरपाली में शामिल हुए ... - CG Sandesh

महासमुंद : विकसित भारत संकल्प यात्रा डूमरपाली में शामिल हुए जिला संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा

महासमुंद : केंद्र सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफर महासमुंद जिले में निरंतर जारी है। इसी के तहत आज ग्राम डुमरपाली में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा की रथ पहुंची। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने कहा। साथ ही वंचित पात्र लोगों को भी इस कार्यक्रम के जरिए योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार दिलाने संबंधित विभागों को निर्देशित किया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि भारत के हर तबके और कोने कोने तक वंचित गांव, उनमें रहने वाले परिवार और सदस्यों तक केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके। उन्होंने सभी से अपील किया कि सभी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर सरपंच पुष्पा पटेल, हेमलता, निर्भय नायक, कमल कौशिक, परशु राम यादव, सागर साहू, धनकीतन पटेल, द्वारिका सेन, रैन सिंह ध्रुव, कृपाराम ठाकुर, कुलेश्वर पटेल मौजूद थे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
     
शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाएं जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें