CG : बाइक से गिरी महिला, पीछे से आ रही ट्रक ने कुचला, मौत - CG Sandesh

CG : बाइक से गिरी महिला, पीछे से आ रही ट्रक ने कुचला, मौत

गरियाबंद जिल के छुरा थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि धान से भरी जा रही ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका महिला सातोबाई ग्राम भैरा नवापारा निवासी छुरा से मोटरसाइकिल में बैठकर अपने घर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर महिला बाइक से निचे सड़क पर गिर गई, जिसे पीछे से आ रही धान से भरी ट्रक ने कुचल दिया, जिससे सातोबाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है ट्रक धान खरीदी केंद्र से धान भरकर राजिम जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें