महासमुंद : महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती पर 200 कुंड... - CG Sandesh

महासमुंद : महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती पर 200 कुंडीय महायज्ञ संपन्न

महासमुंद। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती रायपुर संभाग आर्य प्रतिनिधि सभा एवं गुरूकुल के संयुक्त तत्वाधान में आर्ष ज्योति गुरूकुल आश्रम कोसरंगी में 200 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महर्षि की जीवनी को विस्तृत ढंग से लोगो के समक्ष रखा। इस दौरान गुरुकुल किसी योग्य स्नातक ब्रह्मचारी नंदलाल व ब्रह्मचारियों ने गीत के माध्यम से बहुत सुंदर समा बांधा। तत्पश्चात ऋषि लंगर का आयोजन किया गया।

आचार्य पंचानंद के नेतृत्व में ब्रम्हचारियों का प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहा। गुरुकुल में अध्ययन कर रहे ब्रह्मचारियों ने अनेक योग प्राणायाम आदि के बल पर अनेक आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन किया। रास्ता मलखान द्वारा योगासन के माध्यम से अनेक असाध्याय आसनों को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। गुरुकुल के आचार्य ओमकार शास्त्री ने गले से छड़ को मोड़कर उपस्थित जनों को आश्चर्यचकित कर दिया। तत्पश्चात उन्होंने अपने छाती पर बाइक चढ़ाकर अनेक योग कलाओं का प्रदर्शन किया। गुरुकुल में अध्ययन करने आ रहे आसपास के छोटे बालक- बालिकाओं ने बहुत ही प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम का समायोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए नाटकों एवं गीतों के माध्यम से समाज को संदेश देने के लिए सुंदर प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर अनेक संस्थाओं के संस्थापक पूज्य स्वामी धर्मानंद जी महाराज, यज्ञ के ब्रह्मा डॉक्टर अजय आर्य, आचार्य मनुदेव, गौ सेवा आयोग से श्रीमान साहू, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल से सचिव अलका दानी, आर्य समाज संजय नगर टिकरापारा से विभूति नारायण आर्य, उड़ीसा पुरी से आचार्य धर्मराज, रायपुर पतंजलि के अध्यक्ष राकेश दुबे, संजू पोद्दार, देवेश साहू, महासमुंद पतंजलि से तिलक साहू, आर्य प्रतिनिधि सभा रायपुर संभाग के उप प्रधान लक्ष्मी नारायण महतो, उप मंत्री टरकान प्रधान वैदिक सत्संग समिति रायपुर से अनेक गणमान्य जन भी उपस्थित रहें।


अन्य सम्बंधित खबरें