महासमुंद : विकसित भारत संकल्प यात्रा नगरीय क्षेत्र में 17 जनवरी से प्रारम्भ
महासमुंद नगरपालिका में 18 जनवरी को दो स्थानों में होगा आयोजित
पात्र हितग्राहियों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा
महासमुंद : केन्द्र सरकार की संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आम जनता एवं प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा योजनाओं से संबंधित जागरूकता एवं निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला जनपद क्षेत्रों में जारी है तथा यह विकसित भारत संकल्प यात्रा नगरीय क्षेत्र में 17 जनवरी से प्रारम्भ हो रहा है। जिसके तहत 17 जनवरी को नगर पालिका परिषद बागबाहरा अंतर्गत शिविर स्थल वार्ड क्रमांक 15 रावणभाठा में प्रातः 07ः00 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेगी।
इसी तरह नगर पालिका परिषद महासमुंद में 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से वार्ड क्रमांक 07 अम्बेडकर स्कूल महासमुंद में और दोपहर 02ः30 बजे से आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हाई स्कूल महासमुंद में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
वहीं 19 जनवरी को नगर पंचायत तुमगांव में प्रात 07ः00 बजे से नगर पंचायत तुमगांव कार्यालय के सामने एवं नगर पालिका परिषद पिथौरा अंतर्गत दोपहर 02ः30 बजे दुर्गा मंदिर चौक तथा नगर पंचायत बसना में 20 जनवरी को प्रातः 07ः00 बजे से बस स्टैण्ड वार्ड क्रमांक 13 बसना में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविरों में संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जरूरतमंद पात्र हितग्राहियों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने संबंधित विभागों को संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए दायित्व सौंपे हैं।