महासमुंद : 15 जनवरी तक 377 ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
शिविर में 4 लाख से अधिक ग्रामीण हुए शामिल
एक लाख 77 हजार लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
उज्ज्वला योजना अंतर्गत 8 हजार 441 महिलाओं का नवीन पंजीयन
महासमुंद : विगत 16 दिसम्बर से प्रारम्भ हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 जनवरी तक जिले के 377 ग्राम पंचायतों में पहुंच चुकी है। इन ग्राम पंचायतों में जागरूकता वैन एवं शिविर के माध्यम से केन्द्र सरकार और राज्य सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों से मौके पर ही आवेदन लेकर योजना का लाभ दिया जा रहा है।
इन शिविरों में अब तक 4 लाख 884 ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत 8441 नए महिला हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। शिविर में 11245 हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत अलग-अलग योजनाओं से लाभान्वित हुए योजनाओं के संबंध में अपने विचार रखे।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जांच शिविर के माध्यम से एक लाख 77 हजार 361 लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाई दी गई। वहीं एक लाख 54 हजार 758 लोगों का टीबी जांच तथा एक लाख 7 हजार 148 लोगों का सिकल सेल जांच किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंर्तगत 1185 एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 960 लोगों का पंजीयन किया गया।
शिविर के दौरान उल्लेखनीय कार्य के लिए 5407 महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी और उत्कृष्ट सफलता के लिए 12782 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। शिविर के दौरान स्थानीय खिलाड़ियों और कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।