महासमुंद : 17 जनवरी को विभिन्न ग्रामों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला जारी है। जिसके तहत 17 जनवरी को जनपद महासमुंद के ग्राम पंचायत झलप और ढांक में सुबह 10 बजे से एवं लखनपुर और जामपाली में दोपहर 2 बजे से शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह जनपद बागबाहरा के ग्राम पंचायत कुसमी और पटपरपाली में सुबह 10 बजे से एवं साल्हेभाठा और सिवनीकला में दोपहर 2 बजे से, जनपद पिथौरा के ग्राम पंचायत साल्हेतराई और सावित्रीपुर में प्रातः 10 बजे से, ग्राम पंचायत रेमडा और बामडाडीह में दोपहर 2 बजे से, जनपद बसना के ग्राम पंचायत बुंदेलभांठा और भंवरचुंवा में 10 बजे से एवं बड़ेसाजापाली और हरदा में 2 बजे से तथा जनपद सरायपाली के ग्राम पंचायत चारभांठा और बंदलीमाल में 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत पण्डरीपानी और बांझापाली में दोपहर 2 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा योजनाओं के स्टॉल लगाए जायेंगे और संबंधित योजना का लाभ दिलाने आमजन से आवेदन लिए जायेंगे तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथों में लगी एलईडी के माध्यम से योजनाओं के बारे में जानकारी देकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा।