नकली सितार गुटखा बनाने वाले ठिकाने पर GST का छापा..नकली गुटख... - CG Sandesh

नकली सितार गुटखा बनाने वाले ठिकाने पर GST का छापा..नकली गुटखा और मशीन जब्त..

महासमुंद। अवैध सितार गुटखा फैक्ट्री में GST की टीम ने आधीरात छापेमारी की है। छापे के दौरान यहां से भारी मात्रा में सितार नामक नकली गुटखा बरामद किया है। जीएसटी की टीम ने नकली गुटखा बनाने वाली मशीन को जब्त कर लिया है। इस मामले में आगे कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग और पुलिस विभाग को जानकारी दे दी गई है।


जानकारी के अनुसार, जीएसटी की टीम ने नयापारा इलाके में पुलिस चौकी के पास धीरज सरफराज नामक व्यक्ति के घर में भारी मात्रा में नकली सितार गुटखा को जब्त किया है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। हालाकि यहां गुटखा कब से बना रहा था. कितना माल यहां से मार्केट में खपाया गया ये सब जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा। फिलहाल जीएसटी की टीम ने जिले के खाद्य विभाग और पुलिस को इस कार्रवाई की जानकारी दे दी है और नकली गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन को जब्त कर लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें