पिथौरा : बिना कोई पूर्व सूचना के शासकीय कार्य से अनुपस्थित.... - CG Sandesh

पिथौरा : बिना कोई पूर्व सूचना के शासकीय कार्य से अनुपस्थित... उपस्थिति हेतु अंतिम सूचना जारी

महासमुंद : उद्यान विभाग अंतर्गत विकासखण्ड पिथौरा में पदस्थ माली रणवीर सिंह नरेटी बिना कोई पूर्व सूचना के 30 अप्रैल 2022 से शासकीय कार्य से अनुपस्थित है। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि उन्हें अंतिम बार सूचित किया जा रहा है कि वे 24 जनवरी 2024 तक अपनी उपस्थिति शासकीय नवीन उद्यानिकी रोपणी खुटेरी, विकासखण्ड पिथौरा, जिला महासमुंद में देवे। अन्यथा एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें