विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी सं... - CG Sandesh

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

बसना : नई सरकार के गठन के साथ ही समस्त विधायकों के काम काज भी जारी है. इसी तारतम्य में 16 जनवरी को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ महासमुंद के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के करकमलों से किया गया, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्वास्थ्य संयोजक संघ के पदाधिकारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे.

उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद किशन अग्रवाल,पार्षद शीत गुप्ता, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा,वरिष्ठ भाजपा धनमाली साव, भूतपूर्व विधायक त्रिविक्रम भोई,माटी कला बोर्ड पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, वरिष्ठ भाजपा सुवर्धन प्रधान, पूर्व सैनिक वेणुधर साहू, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे, वरिष्ठ भाजपा कैलाश अग्रवाल, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू,मंडल प्रवक्ता गढ़फुलझर राजेन्द्र पटेल,मंडल महामंत्री प्रहलाद साहू,नरेंद्र साहू,बसना मंडल महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल,जनमेजय साव,अरविंद मिश्रा,तरुण गढ़तिया, निमित साहू,राजेश साव,हरिधर पटेल,सुरेश साहू,भरत ठाकुर, शिवकिशोर साहू,बसना विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी नरहरी पोर्ते, सावित्री कश्यप, ताराचंद साहू,लाभो संत, निर्मलदास, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा,अश्वनी प्रधान, विजय पटेल,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साथ ही बसना नगर के वरिष्ठ नागरिकों समेत संघ के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष विनय कुमार प्रधान,अमित अवस्थी,उपेंद्र चौधरी,लोकनाथ पटेल,धर्मेंद्र कर, डोलामणी भोई कीर्तिवास प्रधान,शशिभूषण प्रधान, जीवराखन यादव तथा सक्रिय सदस्यगण उपस्थित रहे।

सरकार गठन पश्चात यह संघ के द्वारा लगातार दूसरी भेंट मुलाकात है और दोनो ही मुलाकात में विधायक महोदय द्वारा समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई है ,, माननीय ने बताया कि वे और उनकी सरकार हमेशा स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी मांगों पर विचार जारी है ।।

संघ के जिला अध्यक्ष विनय प्रधान ने बताया कि वे जिले के समस्त कर्मचारियों के विभिन्न मांगों को लेकर लगातार सरकार एवं प्रशासन के संपर्क में रहेंगे और निश्चित ही भविष्य में समस्त कर्मचारियों को इसका लाभ भी होगा। उक्ताशय की जानकारी संघ के बसना ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कर द्वारा दी गई।


अन्य सम्बंधित खबरें