महासमुंद : 26 जनवरी एवं 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित, बंद रहेगी मदिरा दुकानें
महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए शुक्रवार 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस एवं मंगलवार 30 जनवरी 2024 को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर प्रभात मलिक ने आदेश जारी करते हुए गणतंत्र दिवस एवं महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर 26 जनवरी एवं 30 जनवरी 2024 को महासमुंद जिले के समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल. 3 सपना बार एंड रेस्टोरेंट तथा देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुंद को बंद रखने तथा उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित करने हेतु आदेशित किया है।
अन्य सम्बंधित खबरें