महासमुंद : प्रधानमंत्री सम्मान निधि शाखा के अधिकारियों ने पी... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रधानमंत्री सम्मान निधि शाखा के अधिकारियों ने पीवीजीटी कृषकों को पात्रतानुसार लाभान्वित करने दिए निर्देश

महासमुंद : भारत सरकार कृषि मंत्रालय प्रधानमंत्री सम्मान निधि शाखा के अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता एवं अमित सिंह द्वारा 19 जनवरी को महासमुंद विकासखंड के ग्राम बासकुंडा-2 एवं अचानकपुर में भ्रमण किया गया। साथ ही विशेष पिछड़ी कमार जाति (PVTG) कृषकों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध विस्तृत चर्चा की गई। 

उन्होंने चर्चा के दौरान सभी (PVTG) कृषकों के परिवार के मुखिया का आवश्यक दस्तावेज लेकर लाभान्वित करने के निर्देश दिये गये एवं फौत वाले (PVTG) कृषकों का वारिसान के दस्तावेज के आधार पर योजनांतर्गत लाभान्वित करने एवं वनपट्टाधारी कृषकों (FRA) को पात्रता के आधार पर योजनांतर्गत पंजीयन किये जाने के निर्देश दिये गये ।

इस दौरान कार्यक्रम में संयुक्त संचालक कृषि संचालनालय आर.एल धुरधर, संयुक्त संचालक कृषि रायपुर संभाग गयाराम, उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग एवं अनुविभागीय अधिकारी, वन विभाग अब्दुल वाहिद खान उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें