बागबाहरा : उडिसा राज्य निर्मित महुआ शराब की बिक्री करते आरोप... - CG Sandesh

बागबाहरा : उडिसा राज्य निर्मित महुआ शराब की बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

सुकदेव वैष्णव, बागबाहरा : 19 जनवरी को मुखबीर सुचना पर ग्राम रेवा पुल के पास उडिसा जाने की रोड किनारे आरोपी अशोक सुनानी पिता नान्हू राम उम्र 28 वर्ष निवासी भलेसर थाना बेलटुकरी जिला नुआपाडा उडिसा के कब्जे से 01 एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरी उडिसा राज्य निर्मित देशी महुआ शराब उल्लू छाप 300 पाऊच प्रत्येक में 200-200 एमएल भरी हुई कुल 60 लीटर कीमती 15000 रूपये, 02 एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरी उडिसा राज्य निर्मित देशी महुआ शराब चिडी छाप 150 पाऊच प्रत्येक में 200-200 एमएल भरी हुई कुल 30 लीटर कीमती 7500 रूपये, 03 बिक्री नगदी रकम 1560 रूपये जुमला शराब 450 पाऊच 90 लीटर कीमती 22,500 रूपये जुमला कीमती 24,060 रूपये को समक्ष गवाहन वजह सबुत में जप्त कर शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी अशोक सुनानी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है। आरोपी के विरुद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 27/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया. सम्पूर्ण कार्यवाही थाना बागबाहरा पुलिस द्वारा की गई।


अन्य सम्बंधित खबरें