बागबाहरा : टोनही डायन होने की बात बोलकर गांव में लगातार अपमा... - CG Sandesh

बागबाहरा : टोनही डायन होने की बात बोलकर गांव में लगातार अपमानित करने के आरोप में केस दर्ज

बागबाहरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की दो महिलाओं को गाली गलौज कर प्रताड़ित करने के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, गाँव की दो महिलाओं को एक महिला सहित तीन लोग गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हूए टोनही डायन होने की बात बोलकर गांव में लगातार अपमानित कर प्रताड़ित करते हैं.

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506, 34 तथा 4, 5, 6 छ.ग. टोनही प्रताड़ना निवारण अधि. 2005 के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें