बागबाहरा : सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बागबाहरा : सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस ने सट्टा पट्टी लिखते आरोपी को गिरफ्तार किया है. 19 जनवरी को पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर सट्टा पट्टी लिखते आरोपी को NH 353 स्टेशन चौक के पास, बागबाहरा के पास रंगे हाथ पकड़ा.

आरोपी कुंदन सिंह पिता स्व रमैय्या सिंह उम्र 38वर्ष निवासी वार्ड नं 04थानापारा बागबाहरा के कब्जे से एक नग डॉट पेन, एक नग पन्ना सट्टा-पट्टी जिस पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखा हुआ है, नगदी रकम 1430 रूपये मिला, जिसे जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 6 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें