अरविंद वर्मा हाईकोर्ट के जस्टिस नियुक्त, सुप्रीम कोर्ट कॉलेज... - CG Sandesh

अरविंद वर्मा हाईकोर्ट के जस्टिस नियुक्त, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विभिन्न नियुक्तियां की है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद वर्मा हाईकोर्ट के जस्टिस बनाये गये हैं। इस नियुक्ति के साथ ही अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कुल 16 जज हो गये हैं।


सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने अरविंद कुमार को जज बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद उन्हें जज के तौर पर नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की गयी है। अरविंद कुमार वर्मा इससे पहले जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर में जिला और सत्र न्यायाधीश के रुप में सेवा दे चुके हैं। अरविंद वर्मा को 5 मई 2022 से वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया था। अब उन्हें हाईकोर्ट के जज बनने का मौका मिला है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें