सांकरा से लगे जंगल एवं नाले में अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब... - CG Sandesh

सांकरा से लगे जंगल एवं नाले में अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब बरामद

260 ली महुआ शराब एवं 3350 किग्रा महुआ लाहन बरामद

आबकारी टीम सांकरा की बड़ी कार्यवाही

महासमुंद : अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करने के संबंध में कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जायसवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आबकारी मंडल प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के मार्गदर्शन में विगत दिवस मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त सांकरा अंतर्गत ग्राम धरमपुर- डिपापारा थाना-सांकरा से लगे जंगल एवं नाले में अलग-अलग 02 स्थानों से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब कुल मात्रा 260 लीटर एवं 3350 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद होने पर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा  34(1)(क), 34(2), 34(1)(च) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

उक्त कार्यवाही आबकारी वृत्त सांकरा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झारिया के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी स्टाफ पिथौरा उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें