साय कैबिनेट की बैठक आज , बजट सत्र और राजिम कुंभ पर होगी चर्च... - CG Sandesh

साय कैबिनेट की बैठक आज , बजट सत्र और राजिम कुंभ पर होगी चर्चा, महतारी वंदन योजना पर लगेगी मुहर ?

सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यानि 24 जनवरी को कैबिनेट की बैठक होगी। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला है। बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही बजट सत्र और राजिम कुंभ को लेकर भी मंथन किया जाएगा। वहीं ये भी कयास लगाए जा रहे हैं इस कैबिनेट बैठक में सीएम साय और मंत्रियों के बीच धान की कीमत की अंतर की राशि का भुगतान और महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लग सकती है।

बता दें कि सत्ता में आते ही डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को आवास देने की वादे को पूरा कर दिया है और जल्द ही अन्य वादों को पूरा करने को लेकर मंथन किया जा रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें