खल्लारी : जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए तार की चपेट मे... - CG Sandesh

खल्लारी : जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आया व्यक्ति

खल्लारी थाना क्षेत्र के केकडाताल के जंगल में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाये गए बिजली के तार की चपेट में आने से शौच के लिए गया व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

संतोषीनगर भीमखोज निवासी गब्बर नेताम (60) ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 22 जनवरी को उसका पुत्र गुरू शाम करीबन 6:30 से 7 बजे के बीच शौच के लिये केकडाताल के जंगल की ओर गया था. वहीं पर गांव के पवन यादव, रेखराज यादव एवं कैलाश बघेल के द्वारा जंगल में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिजली करंट का तार बिछाया गया था, जिसकी चपेट में आने से गुरू घायल हो गया. 

उसे ईलाज हेतु महासमुंद ले जाया गया, वहां उसकी हालत को देखते हुए रायपुर कार्ल्डा बर्निंग नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना के बाद आरोपियों को वहां से भागते हुए गांव के लोगों ने देखा है. आरोपी पवन यादव, रेखराज यादव, कैलाश बघेल की लापरवाहीपूर्वक बिजली तार बिछाने से गुरू चपेट में आ गया. आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 336, 337, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें