विधायक गोमती साय को हाईकोर्ट का नोटिस, कांग्रेस प्रत्याशी ने... - CG Sandesh

विधायक गोमती साय को हाईकोर्ट का नोटिस, कांग्रेस प्रत्याशी ने काउंटिंग में गड़बड़ी का लगाया था आरोप

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने निर्वाचन में गड़बड़ी के मामले में पत्थलगांव विधानसभा विधायक गोमती साय को नोटिस भेजा है। इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामपुकार सिंह की याचिका पर उच्च न्यायालय में बुधवार को सुनवाई हुई है।


दायर याचिका में काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। जिस पर आज अदालत ने गोमती साय के साथ 6 अन्य प्रत्याशियों को भी नोटिस जारी किया गया है। अब इस मामले में 28 फरवरी को अगली सुनवाई होनी है।

बता दें कि गोमती साय ने भाजपा की टिकट पर पत्थलगांव सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने महज 255 वोटों से जीत दर्ज की थी। 2018 में इस सीट से शिवशंकर पैकरा लड़े थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें