महासमुंद : राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए मोबाइल से कर सकते हैं आवेदन
महासमुंद : राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में प्रचलित समस्त 3,33,111 राशन कार्डों का नवीनीकरण 29 फरवरी, 2024 तक पूर्ण किया जाना है। खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि वर्तमान में प्रचलित पुराने राशन कार्डों को समर्पित करा कर ही नवीनीकृत राशन कार्ड प्रदाय किया जाएगा। राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए राशनकार्ड हितग्राहियों से 25 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 महासमुंद : राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए मोबाइल से कर सकते हैं आवेदनतक एप्प के माध्यम से आवेदन लिया जाएगा। राशनकार्ड हितग्राहियों द्वारा अपने एंड्रॉयड मोबाईल में अथवा उचित मूल्य दुकानों में संधारित टेबलेट अथवा शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक के पंजीकृत एंड्रॉयड मोबाईल में एप्प को डाउनलोड कर इसके जरिये आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा।
यह एप्प हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाईट https://khadya.cg.nic.in/ से अपने एंड्रायड मोबाईल फोन में डाउनलोड किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि राशन कार्ड नवीनीकरण के दौरान छूटे हुए सदस्यों के ई-केवाईसी का कार्य भी कराया जाएगा। राशन कार्ड नवीनीकरण अवधि में किसी भी हितग्राही को पात्रतानुसार राशन सामग्री के वितरण से इंकार नहीं किया जाएगा तथा इस अवधि में हितग्राही के द्वारा प्रस्तुत पुराने राशन कार्ड के आधार पर राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। नवीनीकृत राशनकार्ड 01 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा। सामान्य राशनकार्ड को छोड़कर शेष समस्त नवीनीकृत राशनकार्ड जनपद पंचायत/नगरीय निकाय के द्वारा हितग्राहियों को निःशुल्क एवं सामान्य राशनकार्ड 10 रूपये प्रति कार्ड के मान से प्रदाय किया जाएगा।