पिथौरा : खेतों का रकबा बढ़ाकर 2 करोड़ की धान खरीदी मामले में ... - CG Sandesh

पिथौरा : खेतों का रकबा बढ़ाकर 2 करोड़ की धान खरीदी मामले में जेल जा सकते हैं किसान

पिथौरा। धान खरीदी केंद्र जाड़ामुड़ा में एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है, पिथौरा सोसायटी में बड़े ही शातिराना तरीके से खेतों का रकबा बढ़ाकर धान की खरीदी की गई। इस मामले में 18 किसानों को भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

हालांकि, जांच अधिकारी किसानों को पर्याप्त समय दे रहे हैं, जिसके वजह से ये किसान फर्जी रेघा – अधिया का शपथ पत्र तैयार कर रहे हैं। फर्जी हस्ताक्षर से सहमति बनाई जा रही है। नोटरी और स्टाम्प पेपर की जांच के लिए भी शिकायत होगी। जांच के बाद कई अधिकारी भी रडार में आएंगे।

 


छत्तीसगढ़ में इस साल का धान खरीदी मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जाड़ामुड़ा धान खरीदी केंद्र में फर्जी तरीके से 2 करोड़ रुपए की धान खरीदी की गई है। मामले में समिति प्रबन्धक उमेश भोई को निलंबित करने के बाद एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। वहीं दो कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज प्रधान और मनीष प्रधान को पद मुक्त किया गया है। मामले में 18 किसानों को भी जेल जाना पड़ सकता है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें