ऑल्टो कार में मिली 11 किलो चांदी - CG Sandesh

ऑल्टो कार में मिली 11 किलो चांदी

रायगढ़। ऑल्टो कार से 11 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से एक व्यक्ति ऑल्टो कार से बिना पक्के बिल के चांदी के आभूषण अवैध तरीके से खपाने रायगढ़ लेकर आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक जगदीश नायक के हमराह स्टाफ को संदिग्ध ऑल्टो कार पर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रात्रि पेट्रोलिंग दौरान पुराना शनि मंदिर ओवर ब्रिज के पास संदिग्ध ओडि़शा पासिंग ऑल्टो कार OR17 J 9876 को रोक कर चेक किया गया


 जिसमें भारी मात्रा में चांदी के नए आभूषण- चांदी का चूड़ा, अंगूठी, पायल, ब्रेसलेट, सिंदूर डिब्बी रखे हुए थे । कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वाहन में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना जुगल प्रधान निवासी बरगढ़ उड़ीसा का रहने वाला बताया जिससे वाहन में रखे चांदी के नए आभूषणों के कागजात पेश करने नोटिस दिया गया। जुगल प्रधान चांदी के आभूषणों का कोई रसीद नहीं होना बताया । थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन पर अनावेदक जुगल प्रधान पिता स्वर्गीय गणेश प्रधान उम्र 44 साल निवासी वार्ड नंबर 03 हाटपदा थाना व जिला बरगढ़ (उड़ीसा) को वाहन एवं चांदी के आभूषण समेत थाना लाया गया। अनावेदक से संदिग्ध चांदी के आभूषण कुल वजन 11 किलो कीमत करीब 6 लाख रुपए का धारा 102 ष्टह्म्क्कष्ट के तहत कार्रवाई कर जप्त किया गया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें