CG CRIME: 22 लाख सोने और चांदी की कार के साथ दो गिरफ्तार - CG Sandesh

CG CRIME: 22 लाख सोने और चांदी की कार के साथ दो गिरफ्तार

महासमुंद। सिघोडा पुलिस ने सोने-चांदी के सिल्ली व आभूषण का परिवहन कर रहे एक कार से 22 लाख 31 हजार 280 रुपये का 23.790 किलो चांदी का सिल्ली व 81 ग्राम सोने का आभूषण जब्त किया है। दरअसल सिघोडा पुलिस रेहटीखोल चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा से आ रही ईकोस्पोर्ट कार क्रमांक सीजी 04 एमएस 6711 को रोका। कार में दो व्यक्ति सवार थे ,जो सोनपुर उड़ीसा से रायपुर जा रहे थे। 

पुलिस ने जब इनके वाहन के चेकिंग कि तो कार से 23.790 किलो चांदी की सिल्ली व 81 ग्राम सोने के आभूषण मिला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से सोने- चांदी के वैध दस्तावेज मांगे तो दोनो के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे । पुलिस ने सोने- चांदी को धारा 102 जा फौ के तहत जब्त कर आगे की जांच के लिए डीआरआई को सौंप दिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने पिछले एक माह में सोने चांदी के परिवहन मामले में ये तीसरी कार्रवाई की है।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें