CG- डायल 112 की टीम ने फांसी के फंदे पर झूल रहे व्यक्ति की ब... - CG Sandesh

CG- डायल 112 की टीम ने फांसी के फंदे पर झूल रहे व्यक्ति की बचाई जान.. क्विक रिस्पॉन्स के लिए एसपी ने की प्रशंसा..

बिलासपुर। डायल 112 टीम ने फांसी पर लटके एक युवक को फंदे से उतारकर उसकी जान बचा ली। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रात्रि 3 बजे सूचना मिली कि मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी में एक आदमी अपनी पत्नी से विवाद कर घर के सामने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए झूल गया है। सूचना मिलने पर तत्काल सिरगिट्टी ईगल वन घटना स्थल के लिये रवाना हुए और 10 मिनट के अंदर पहुंच कर डायल 112 गाड़ी के बोनट में चढ़ कर,आहत के फंदे को काट कर जान बचाया गया है। आहत के ऊपर पानी डालकर होश में लाया गया, होश में लाने के बात आहत को डायल 112 के वाहन में ले जाकर सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डायल 112 के क्विक रिस्पॉन्स से एक व्यक्ति की जान बच गयी।


थाना सिरगिट्टी ईगल वन में आर. हरिशंकर चंद्रा क्रमांक 1410, और चालक अरुण कश्यप ड्यूटी पर मौजूद थे। इस सराहनीय कार्य के लिये डायल 112 में कार्यरत स्टॉफ को पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा डायल 112 के दोनों कर्मचारीयो की प्रशंसा की गई तथा पृथक से उन्हें इस कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें