पूर्व मंत्री के भाई का टेंडर निरस्त, स्टे की आशंका में सरकार... - CG Sandesh

पूर्व मंत्री के भाई का टेंडर निरस्त, स्टे की आशंका में सरकार पहुंची हाईकोर्ट, कहा- याचिका दायर हो तो पहले हमें सुनें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री मो. अकबर के भाई की फर्म का ठेका निरस्त करने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। राज्य सरकार की ओर से कैविएट दिया गया है। इसमें कहा गया है कि टेंडर निरस्त करने के खिलाफ याचिका दायर हो तो अंतरिम फैसला देने पहले उनका भी पक्ष सुना जाए।


राज्य सरकार को आशंका है कि उसके फैसले के खिलाफ फर्म हाईकोर्ट जा सकती है। दरअसल, सरकार ने पूर्व मंत्री के भाई मो.असगर की फर्म रायपुर कंस्ट्रक्शन को दिए गए 210 करोड़ रुपए का टेंडर निरस्त किया है। आरोप है कि फर्म ने टेंडर और भुगतान में फर्जीवाड़ा किया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें