महासमुंद : चाय ठेला के पास तीन लोगों ने की मारपीट
महासमुंद में कांग्रेस भवन के पास एक चाय ठेला के पास तीन लोगों ने मारपीट की. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मनीराम पैकरा पिता रामजी पैकरा उम्र 34 साल निवासी ग्राम दशरमा (बलौदाबाजार) वर्तमान में रायपुर में पलम्बर मिस्त्री का काम करता है. 29 जनवरी को नरसिंह नाथ उड़िसा से रायपुर लौट रहे थे. 30 जनवरी को सुबह करीबन 04 बजे महासमुंद पहुंचे. कांग्रेस भवन के पास एक चाय ठेला खुला था, जहाँ वे चाय पीने के लिए रूके. चाय ठेला के पास तीन लोग खड़े थे. मनीराम के साथी ने एक व्यक्ति जिसका नाम सिध्दू सेन्द्रे है, के पास जाकर पूछा कि महासमुंद से रायपुर कितना दूर है,
इतने में तीनों लोग कहां-कहां से आ जाते हो कहकर अश्लील गाली देने लगे. मना करने पर तीनों लोग हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे एवं जाते-जाते जान से मारने की धमकी दिये. मारपीट से दोनों को चोट लगी है. तीनों लड़के वहां से भाग जाने के बाद चाय ठेला वाले से नाम पूछने पर सिद्धू सेन्द्रे एवं उसका दो साथी होना बताया.
तीनों लड़कों के भाग जाने के बाद मनीराम ने अपना मोबाईल देखा तो जेब में नहीं था. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सिद्धू सेन्द्रे व दो अन्य साथीयों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.