महासमुंद : मजदूर पर ईट से हमला, महिला के खिलाफ केस दर्ज
महासमुंद थाने में एक मजदूर ने मारपीट के आरोप में महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. ग्राम बम्हनी निवासी राम अवतार टंडन ने पुलिस को बताया की 1 फरवरी को वह अपने ठेकादार मानू सतनामी के साथ काम करने हिरा ध्रुव के घर नयापारा महासमुन्द गया था. उसके साथ उसका दोस्त चम्मन सतनामी भी गया था.
वहां हिरा मेडम के द्वारा काम बताया गया. तब राम अवतार और उसका दोस्त काम करने लग गये. काम करते-करते लोहे की घोडी (सिढी) को शाम करीब 04:20 बजे राम अवतार खिसका रहा था. उसी समय हिरा ध्रुव आयी और गालियाँ देते हुए बोली - मेरे घर में मंहगा टाईल्स लगा है. तेरे घोडी को खिसकाये से मेरे घर का टाईल्स खराब हो जायेगा.
तब राम अवतार बोला की घोडी को बिना खिसकाये मै काम कैसे कर पाउँगा तब हिरा ध्रुव अश्लील गालियाँ देते हुए ज्यादा होशियार बनता है कहकर वहां पड़े ईट को फेंककर मारी, जिससे ईट रामअवतार के सिर में चोट लगी है.
राम अवतार उसके घर के बाहर जाने लगा तब हिरा ध्रुव गालियां देते हुये अपने घर के बाहर आ गयी. तब वहां काम करने वाले राम अवतार के दोस्त चुम्मन और अन्य लोग आकर बचाव किये. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी हिरा ध्रुव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.