बिलासपुर कलेक्टर ने डीजे के इस्तेमाल पर लगाई पूरी रोक, कहा- ... - CG Sandesh

बिलासपुर कलेक्टर ने डीजे के इस्तेमाल पर लगाई पूरी रोक, कहा- बच्चों के है बोर्ड एग्जाम, बिना अनुमति बजाया तो कार्रवाई

बिलासपुर। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने शहर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। आगामी सीबीएससी की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने यह आदेश जारी किया है। अपने आदेश में उन्होंने कहा कि, आए दिन त्योहारों के नाम पर गली, मोहल्लों में तेज आवाज के साथ डीजे और लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


आदेश में साफ़ कहा गया है कि, सामान्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए भी अनुमति लेना अब जरुरी होगा। सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति इनके इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें