तुमगाँव : मारपीट कर तोड़ा घर का दरवाजा, केस दर्ज - CG Sandesh

तुमगाँव : मारपीट कर तोड़ा घर का दरवाजा, केस दर्ज

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम गढसिवनी में मारपीट कर घर के दरवाजे को तोड़ने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम गढसिवनी निवासी सुखदेव साहू ने पुलिस को बताया की उसकी बेटी रेणुका साहू का विवाह ग्राम गढसिवनी के ही कुलदीप साहू के साथ लगभग 06 माह पहले हुआ है. रेणुका का ससुर राजेश साहू रेणुका को आये दिन अनाप शनाप बोलते रहता है जिसके कारण सुखदेव का पूर्व में राजेश साहू से विवाद हुआ था.

03 फरवरी को शाम करीबन 7 बजे खेत से काम करने के बाद सुखदेव अपने घर पहुंचा तो देखा कि राजेश साहू घर के बाहर खड़ा सुखदेव की पत्नी एवं बच्चों को अश्लील गालियाँ दे रहा था. राजेश साहू ने सुखदेव के साथ भी गाली गलौज की और तेरी बेटी को अपने घर में नहीं रखुंगा बोलते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का, लात से मारपीट की. राजेश साहू ने लात से मारकर सुखदेव के घर के दरवाजे को तोड़ दिया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी राजेश साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें