स्वास्थ्य संचालनालय ने की ये कार्रवाई...पूर्व CMHO डॉ मधुलि... - CG Sandesh

स्वास्थ्य संचालनालय ने की ये कार्रवाई...पूर्व CMHO डॉ मधुलिका सिंह करोड़ों रुपए के वित्तीय अनियमितता की दोषी

रायपुर। रायगढ़ की पूर्व सीएमएचओ डॉ मधुलिका सिंह वित्तीय अनियमितता की दोषी पायी गई है। जीवनदीप समिति पद के पांच करोड़ रुपए के अनियमितता का दोष सिद्ध हुआ है। ऑडिट रिपोर्ट में इस राशि को वापसी योग्य माना गया है। स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय ने कार्रवाई करते हुए डॉ मधुलिका सिंह की पेंशन सहित सभी भुगतान पर रोक लगा दिया है। इसके लिए वित्त नियंत्रक, पेंशन शाखा को पत्र भेजा है।  


पत्र में लिखा है कि उप-संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा (ऑडिटर) द्वारा जीवन दीप समिति जिला चिकित्सालय बिलासपुर की वर्ष 2008-09 से 2015-16 अवधि का अंकेक्षण (ऑडिट) किया गया, जिसमें 5 करोड़ 56 लाख 7 हजार 613 रुपए के वित्तीय अनियमितता एवं अनाधिकृत व्यय किया जाना पाया गया है। रिपोर्ट में ये राशि वसूली योग्य माना गया है। साथ ही इसमें विस्तृत जांच कराने का अभिमत दिया गया है।

बता दें कि डॉ मधुलिका सिंह 30 नवंबर 2023 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर के पद पर पदस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त हो गई हैं।

 




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें