पिथौरा : जहर सेवन करने से मौत
पिथौरा में एक व्यक्ति ने जहर सेवन कर लिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी को पिथौरा निवासी गजेन्द्र कुमार निर्मलकर पिता सोहन लाल उम्र 37 साल ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए महानदी अस्पताल महासमुन्द में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने 4 फरवरी को मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें