तुमगाँव : दो भाइयों ने मिलकर युवक के साथ की मारपीट - CG Sandesh

तुमगाँव : दो भाइयों ने मिलकर युवक के साथ की मारपीट

तुमगाँव थाना क्षेत्र के गढसिवनी स्थित च्वाईस सेंटर के पास दो भाइयों ने एक युवक के साथ मारपीट की. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

गढसिवनी निवासी कृष्ण कुमार साहु पिता कमलेश साहु उम्र 24 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह लोक सेवा केन्द्र चलाता है. आज से करीबन 20-25 दिन पूर्व गांव का फ्रांसिस साहू दुकान के पास आकर गाली गुप्तार करता था. 4 फरवरी को शाम करीबन 6:30 बजे फ्रांसिस साहू दुकान के पास आया और गाली गुप्तार करने लगा. कृष्ण कुमार द्वारा मना करने पर अपने छोटे भाई पंकज साहू को बुलाकर लाया और दोनों मिलकर कृष्ण कुमार को गाली गुप्तार कर हाथ थप्पड से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी फ्रांसिस साहू , पंकज साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें