महासमुंद : एसडीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, विश्वकर्मा एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश
महासमुंद : अनुविभागीय अधिकारी (रा.) महासमुंद उमेश साहू ने आज जनपद सभागार महासमुंद में सीडीपीओ एवं पर्यवेक्षक महिला बाल विकास विभाग तथा सचिव ग्राम पंचायत की विशेष बैठक आयोजित कर “महतारी वंदना योजना“ हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाकर समय सीमा में पूर्ण करने तथा “प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, निर्मल आंगनबाड़ी, राजस्व शिविर, निर्माण कार्य व अन्य विषय विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्यकार्यपालन अधिकारी मिषा कोसले, अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त शाखा प्रभारी बैठक में उपस्थित थे।
अन्य सम्बंधित खबरें