आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल के दो बसों में लगी आग..फायर बिग्... - CG Sandesh

आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल के दो बसों में लगी आग..फायर बिग्रेड की मदद से आग पर पाया काबू

बिलासपुर। विजयापुरम कॉलोनी में खड़ी आधारशिला विद्यामंदिर की एक बस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बगल में खड़ी दूसरी बस भी चपेट में आ गई। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही दोनों बसें जलकर खाक हो गईं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।


रविवार को स्कूल की छुट्‌टी होने के कारण स्कूल प्रबंधन ने बसों को विजयापुरम कॉलोनी में खड़ी कर दी थी। शाम को लोगों ने देखा कि कॉलोनी में खड़ी एक बस से धुआं उठ रहा है। देखते ही देखते आग बढ़ गई और बस धू-धूकर जलने लगी। आग की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्कूल प्रबंधन और पुलिस कंट्रोल रूम को भी जानकारी दी गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंची, दोनों बस जल चुकी थी। फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें