खल्लारी : पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

खल्लारी : पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम खुशरूपाली मोड के आगे मंदिर के पास बागबाहरा से झलप रोड़ किनारे पेड़ से टकरा कर बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है.

अंकुर खटके पिता केवल राम खटके उम्र 25 वर्ष निवासी भंडारा प्रतिदिन की भांति दिनांक 13 दिसंबर को बागबाहरा से झलप अपने मोटर सायकल अपाचे क्रमांक MH 36 AK 5319 से ड्युटी जा रहे थे.
 
खुशरूपाली मोड के आगे मंदिर के पास वह पेंड में टकरा गया. हादसे के बाद उन्हें घायल अवस्था में ईलाज के लिये CHC बागबाहरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मृतक अंकुर के खिलाफ भादवि की धारा 304 A के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें