महासमुन्द : विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख कार्यकर्ताओं ने किया श्रीराम जन्मभूमि अयोध्यापुरी दर्शन
महासमुन्द जिला के विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिला। विहिप महासमुन्द जिला अंतर्गत के प्रमुखो ने प्रभु राम जी का पुण्य दर्शन लाभ प्राप्त कर क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की। इस टीम मे बसना से सौरभ अग्रवाल ,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, बसंत देवता,विद्याचरण पटेल ,सराईपाली से गुड्डू जायसवाल ,मयंक पाणिग्राही,पिथौरा से राजेश चौधरी,गीतेश पंडा,महासमुन्द से धनेंद्र चंद्राकर,राजेश्वर साहू,गिरीश चक्रधारी,मातृशक्ति से श्रीमती संगीता चंद्राकर,श्रीमती सविता तारक,दुर्गा वाहिनी से अदिति चंद्राकर,निम्मी चंद्राकर,वन्दना सेन,इत्यादि सम्मिलित हुए। अयोध्याधाम आस्था स्पेशल ट्रेन,द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मे ,छत्तीसगढ़ के भांजा कौशल्या नंदन श्रीराम जी का दर्शन हुआ।
ट्रेन में रेलवे विभाग के द्वारा बहुत ही अच्छी व्यवस्था तीर्थ यात्रियों के लिए किया गया है । ट्रेन में कुल 1500 यात्री छत्तीसगढ़ से अयोध्या धाम गए। जिसमें विस्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी, विद्या भारती, संगठन के स्वयंसेवकगण इस पुण्यदायी यात्रा मे भाग लेकर अवधपुरी का दर्शन किये।
भारत के अनेक स्थानों के साथ छत्तीसगढ़ के भाई बहनो ने अयोध्या पहुँच कर श्री राम के जयघोष से अयोध्या पुरी को गुंजायमान करने के साथ अवध का हर गली, मोहल्ला राम मय हो गया ।
हर गली मोहल्ले में भोग प्रसाद, भंडारा चल रहा है। प्रतिदिन 4 से 5लाख राम भक्त प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। किसी भी राम भक्त को प्रभु श्री राम के अयोध्या में दर्शन, रहने खाने पीने की कोई असुविधा नहीं है ।भण्डारा प्रसाद सतत चल रहा है। खुशी की बात है कि, बसना विधायक डाॅ.सम्पत अग्रवाल के नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से भी अयोध्या पुरी मे भोग भण्डारा चल रहा है।
विदित हो कि, अयोध्यापुरी के भोग भण्डारा मे छत्तीसगढ़ द्वारा भी 300 टन चावल भांचा श्री राम के भव्य नवनिर्मित मंदिर मे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के भण्डारा हेतु भेजा गया था । ताकि भांचा श्री राम को अपने मामा जनो एवं ननिहाल कौशल प्रदेश छत्तीसगढ़ की तरफ से प्रथम भोग भण्डारा लग सके।