महासमुंद : शिविर में बी वन पाठन सहित राजस्व प्रकरणों का होगा निराकरण
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु ग्राम स्तर पर शिविरों का हो रहा आयोजन
महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार सभी अनुभागों में राजस्व शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें समस्त हल्का पटवारियों द्वारा अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा के मामलों की ऑनलाईन भुईया में दर्ज करना, नवीन ऋण पुस्तिका बना कर प्रदाय करना, भू-अभिलेखो की नकल प्रदाय करना, नक्शा बटांकन एवं सीमांकन हेतु आवेदन प्राप्त कर निराकरण करना, जाति प्रमाण हेतु वंशावली तैयार कर प्रदाय करना एवं राजस्व से संबंधित अन्य कार्य संपादित किया जा रहा है। जहां ग्रामीण राजस्व प्रकरणों के संबंध में आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं।
महासमुंद अनुविभाग अंतर्गत 7 फरवरी को ग्राम गोपालपुर खट्टीडीह, लाफिनकला, चोरभट्टी, चितमखार, सिंघी, लोहारडीह, नयापारा, परसाडीह, तेन्दुवाही, पिरदा, अमावश, मुस्की, शेर, साल्हेभाठा, उमरदा, कनेकेरा, परसदा, रामपुर, गोंगल, सरेकेल, नवापारा, बरभांठा, लखनपुर, गोड़पाली, कुल्हरिया, जलकी, बंदोरा, अमोरी, धनगांव, तेन्दुवाही, जोगीडीपा, ठूमसां, चिरको, पचपेढ़ी, चौकबेड़ा, खम्हारमुड़ा, बोरिद, खमतराई, जोबा, कांपा, लखनपुर एवं पीढ़ी में शिविर का आयोजन होगा।
इसी तरह बागबाहरा अनुभाग अंतर्गत ग्राम डोंगरगांव, पतेरापाली (स), कुसमी, साल्हेभांठा, सिवनीकला, राटापाली, बिन्द्रावन, परसुली, बोकरामुड़ा कला, खैरटकला, मामाभांचा, लमकेनी, तुसदा, एवं जुनवानी कला में शिविर लगाया जाएगा।