महासमुंद : ट्रक के ऊपर चढ़ रहे कंडक्टर की विद्युत् तार की चपे... - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक के ऊपर चढ़ रहे कंडक्टर की विद्युत् तार की चपेट में आने से मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के बस्ती रोड घोड़ारी नदी मोड़ स्थित पंचर दुकान के पास ट्रक के ऊपर चढ़ रहे कंडक्टर की विद्युत् तार की चपेट में आने से मौत हो गई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वाहन ट्रक क्रमांक MH 21 BG 1786 का चालक रमेश बाबूराव घुले अपने ट्रक को पंचर होने से पंचर बनाने सराफत अंसारी के दुकान के सामने खड़ी कर दिया. ट्रक के ऊपर 11 के.वी. हाई टेंशन तार गुजरा था. उसके बावजूद भी ट्रक चालक ने अपने कंडक्टर रामकोनी कोल्हे उर्फ रामेश्वर को केबिन से ट्युब निकालने एवं त्रिपाल रस्सी कसने के लिए ट्रक के ऊपर चढा दिया. 

चढने के दौरान हाई टेंशन तार के सम्पर्क में आने से करेंट लगने से रामकोनी कोल्हे ट्रक के ऊपर से जमीन पर गिर गया, उसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया, जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी रमेश बाबूराव घुले के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें