पिकअप पलटने से 17 लोग घायल, दशकर्म कार्यक्रम में जा रहे थे स... - CG Sandesh

पिकअप पलटने से 17 लोग घायल, दशकर्म कार्यक्रम में जा रहे थे सभी

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नागदरहा में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 17 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिये रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।



जानकारी के अनुसार ग्राम नागदरहा से एक पिकअप वाहन दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के लिये ग्राम दुर्गापुर जाने के लिए निकली थी। वाहन में गांव की करीब 20 महिलाएं सवार थी। बताया जा रहा है कि पिकअप गांव के पुल के पास पहुंची ही थी कि वाहन चालक तेज गति पर नियंत्रण हो बैठा और फिर वाहन लहराते हुए पलट गई।

इस घटना में पिकअप में सवार महिलाएं व कुछ युवतियों को चोट आई है। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर घायलों की चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत धरमजयगढ़ थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। घटना की जानकारी जैसे ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें