पिथौरा : डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोप में पिता के खिलाफ... - CG Sandesh

पिथौरा : डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोप में पिता के खिलाफ केस दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया निवासी युवक के खिलाफ पुलिस ने डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या करने के आरोप में केस दर्ज किया है. आरोप है की उसने अपने बच्चे की ईट से वार कर हत्या कर दी.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 8 फरवरी को कौड़िया निवासी आरोपी उदय राम ठाकुर पिता सुपेत उम्र 28 साल अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करते समय ईट से मार रहा था. 

इसी दौरान ईट के वार से उसका बच्चा रूद्राक्ष ठाकुर उम्र 1 साल 5 माह घायल हो गया, उसके सिर में गंभीर चोंट लगी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी उदयराम ठाकुर के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें