पटेवा : 11 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

पटेवा : 11 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंदआशुतोष सिंह (IPS) के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं एसडीओपी पिथौरा प्रेमलाल साहू के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों तथा अवैध शराब रखने/बिक्री करने/परिवहन करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने की मुहिम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था.

उक्त निर्देशो का पालन करते हुए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धर पकड़ अभियान में 10 फरवरी को मुखबीर की सूचना पर घटनास्थल ग्राम लखनपुर आरोपी का घर बाड़ी, आरोपी धनसिंह महिलांग पिता बीसी महिलांग उम्र 56 वर्ष साकिन लखनपुर थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) द्वारा अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखे पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक पीला रंग के प्लास्टिक जार में 11 लीटर महुआ शराब कीमती 3300 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 25/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें