भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साहः भूपेश... - CG Sandesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साहः भूपेश बघेल

आ सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी

रायपुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। बघेल ने कहा कि लोगों में यात्रा को लेकर बहुत उत्साह है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी कल से यात्रा शुरू करेंगे। लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पांच न्याय को लेकर राहुल गांधी चल रहे हैं

13 फरवरी को अंबिकापुर में सभा होगी, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आ सकते हैं। राहुल गांधी की यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं है, लेकिन इसका फायदा लोकसभा में मिलेगा।



लोकसभा चुनाव के पहले पूरे देश में गृहमंत्री ने सीएए लागू करने की बात की है, जिसको लेकर भूपेश बघेल ने तंज कसा है. उनका कहना है कि इसका नुकसान छत्तीसगढ़ को होगा। यहां तो आपको सर्टिफिकेट से साबित करना पड़ेगा कि आप भारतीय हैं या नहीं। असम और अन्य जगह लोगों ने सर्टिफिकेट बना दिए, लेकिन गरीब आदिवासी कैसे साबित करेंगे ?

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री साय की कानून व्यवस्था की बैठक और बयान पर भी भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, सही कह रहे हैं कि अपराध में कमी आनी चाहिए। लेकिन दूसरों को अंदर करें और अपनों को छोड़ दें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें