दैनिक राशिफल : मंगलवार 13 फरवरी 2024,  जानिए क्या कहते हैं प... - CG Sandesh

दैनिक राशिफल : मंगलवार 13 फरवरी 2024, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

सम्वत :- 2080
मास :- माघ
तिथि :- चतुर्थी 02:44 पी एम
पक्ष   :- शुक्ल पक्ष
नक्षत्र :- उत्तराभाद्रपद 12:36 पी एम नक्षत्र स्वामी शनि
वार   :- मंगलवार
पंचक :- पूरा दिन रात
चंद्र   :- मीन
सूर्य :- मकर

अभिजीत मूहर्त :- 12:27 पी एम से 01:11 पी एम
राहुकाल         :- 03:37 पी एम से 05:01 पी एम
दिशाशूल         :- उत्तर

आज का विशेष :- चौथा नवरात्रा,कुम्भ सक्रांति

मेष राशि :- दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा।किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी।अपने अधीनस्थों के किए काम की सराहना करें तो लाभ होगा।

वृषभ राशि :- विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी।कुछ नया सीखने को मिलेगा।जिंदगी से जुड़ी निजी बातें,आज सामने आ सकती हैं।नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

मिथुन राशि :- प्रतियोगिता में सफल होंगे।जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है।अपने काम में ईमानदार रहें।मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

कर्क राशि :- नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी।अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे।मित्रों से मतभेद हो सकते हैं।कार्यस्थल पर जन-हानि के योग हैं,इष्ट बल मजबूत करें।

सिंह राशि :- अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं,लेकिन समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी।जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा।कर्ज लेने की स्थिति बनेगी।

कन्या राशि :- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी।राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।पैसों का लेनदेन संभव है।खानपान पर ध्यान दें,स्वास्थ बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज का राशिफल के अनुसार घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे।विद्यार्थी परिणामो को लेकर चिंतित रहेंगे।मेहमानों का आगमन हो सकता है।जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे।सतर्क रहें,धन कमाने की चाहत में कोई गलत फैसले लेने से बचें।

वृश्चिक राशि :- आज जो भी करें दिल से करें।धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी।लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा।पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।मित्रों के साथ समय बीतेगा।बुरी संगत छोड़ दें वर्ना नुकसान होगा।

धनु राशि :- कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे,वो लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे।कार्य पूरा करने के लिए किसी व्यक्ति की मदद लेनी होगी।बिना पूछे अपनी राय न दें।

मकर राशि :- तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है,बेहतर होगा, कहीं घूमने चले जाएं।आपके अपनों को आपकी जरूरत है,मौजमस्ती पर खर्च होगा।पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि :- अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं।मानसिकता को बदलने की जरूरत है,उन्नति में बाधा आएगी।कोई खुशखबरी सुन सकते हैं,यात्रा सुखद रहेगी।

मीन राशि :- नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं,किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा।किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे।संतान सुख की प्राप्ति संभव है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें