CG BREAKING : दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, शव ... - CG Sandesh

CG BREAKING : दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, शव बरामद, सदमे में परिवार..!!

 बिलासपुर। कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले दो मासूम छात्रों की तालाब में डूबकर मौत हो गई हैं। बताया जा रहा हैं कि दोनों छात्र स्कूल से सीधे तालाब पहुँच थे। यहाँ वह नहाने तालाब में उतरे थे लेकिन फिर बाहर नहीं आएं। दोनों छात्र रातभर घर नहीं लौटे तो परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी खोजबीन शुरू की। आज दोनों का शव तालाब से बरामद किया तो परिवार में कोहराम मच गया।


यह पूरी घटना बिलासपुर के सीपत क्षेत्र की बताई जा रही हैं। यहाँ दर्राभांठा के पथर्री तालाब में दोनों मासूम की जलसमाधि हुई हैं। बहरहाल दोनों शवों को बाहर निकालने की कवायद की जा रही हैं। शवों को पीएम की औपचारिकता के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें