सांकरा : दो बाइक की टक्कर, पीछे बैठी महिला की मौत - CG Sandesh

सांकरा : दो बाइक की टक्कर, पीछे बैठी महिला की मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरेनडीह मेन रोड पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक की टक्कर में एक बाइक के पीछे बैठी महिला सिर के बल जमीन में गिर गई. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना 12 अक्टूबर की है. पुलिस ने जांच के बाद 13 फरवरी को केस दर्ज कर लिया है.

जांच के दौरान मर्ग इंटीमेशन सूचक एवं मौका गवाहो से कथन लिया गया सूचक अपने कथन में बताया कि मर्ग इंटीमेशन कराते समय उसे मालुम नहीं था कि घटना कैसा हुआ है. बाद में पता चला कि कोई अज्ञात मोटर सायकल चालक मोतीराम चौहान के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे मोटर सायकल के पीछे बैठी रमशीला चौहान सिर के बल जमीन में गिर गई.

हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटे आई. उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सूचक एवं मौका गवाहो से पुछताछ कथन एवं जुमला मर्ग जांच पर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GX 1693 के चालक के विरुद्ध भादवि की धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें