शिक्षकों की बड़ी लापरवाही...तीन शिक्षक निलंबित...जानिए क्या ह... - CG Sandesh

शिक्षकों की बड़ी लापरवाही...तीन शिक्षक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर :  जिले के मस्तूरी ब्लाॅक के शासकीय प्राथमिक स्कूल बाजारपारा, दर्राभांठा से शिक्षको की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दोपहर मध्यान्ह भोजन के बाद शाला परिसर से लगे तालाब में डूबने से 2 मासूम छात्रों की मौत हो गई। मामले में स्कूल के तीन लापरवाह शिक्षको को निलंबित कर दिया गया है।



जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ने वाले दोनों बच्चे देखरेख के अभाव में दोपहर मध्यान्ह भोजन के बाद स्कूल परिसर के पास तालाब की ओर गए। कुछ देर बाद तालाब में डूबने से उनकी मौत की खबर आई। स्कूल अवधि में शिक्षकों की लापरवाही सामने आने पर
3 शिक्षकों संतोष भोई, धनेश्वरी प्रधान एवं कंचन नवरंग को निलंबित कर दिया गया है। तीनों सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग से हैं। आगामी व्यवस्था तक मिडिल स्कूल के शिक्षकों को प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही तीनों निलंबित शिक्षकों को बीईओ कार्यालय मस्तुरी में संलग्न किया गया है।

 

 
 
 




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें