महासमुंद : मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और नगद रकम की चोरी
महासमुंद के वार्ड नं. 8 नयापारा स्थित मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और नगद रकम की चोरी की खबर सामने आई है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
वार्ड नं. 08 नयापारा महासमुंद निवासी पारस निर्मलकर पिता संतू राम निर्मलकर उम्र 31 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह ट्रक ड्रायवरी का काम करता है. 12 फरवरी को करीबन दोपहर 02:30 बजे वह अपनी पत्नि व बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर अपने गृह ग्राम अछोला घूमने गया था.
पारस निर्मलकर 13 फरवरी को सुबह करीबन 11:30 बजे अपने घर वापस आकर ताला खोलकर देखे तो घर के हॉल में सीमेंट के बहुत सारे टुटे टुकड़े पड़े हुए थे. हॉल के सिमेंट वाला खिड़की टूटा हुआ था. कमरे में कपड़े बिखरे पड़े हुए थे. आलमारी का लॉक खुला हुआ था. आलमारी के लॉकर में रखे 08 नग सोने का छोटा लॉकेट पत्ती वजनी करीबन 1.7 ग्राम, सोने का लॉकेट वजनी 1.5 ग्राम, 01 जोड़ी चांदी का पायल करीबन 55 ग्राम, 01 नग ब्रेस्लेट चांदी का वजनी करीबन 33 ग्राम, 01 नग चांदी का सिक्का, 01 नग गोल्ड पट्टी लाकेट वजनी करीबन 02 ग्राम, 01 नग चांदी का चेन वजनी करीबन 09 ग्राम तथा नगदी रकम 8000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया है.