अब बिलासपुर से होगी आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या रवाना…जानिए क... - CG Sandesh

अब बिलासपुर से होगी आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या रवाना…जानिए कब?

बिलासपुर। 18 फरवरी को छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए तीसरी ट्रेन रवाना रवाना होगी। बिलासपुर से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन जाएगी। मोदी की गारंटी के तहत आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसमें भाजपा नेता भी मार्च में अयोध्या जाएंगे। विधानसभा सत्र के बाद पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या जाएगा. मार्च में मंत्री विधायक भी रामलला के दर्शन करेंगे।



बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्रात: जागरण के बाद होने वाली प्रथम आरती जिसे मंगला आरती कहा जाता है, पहली बार पर्दा हटाकर शुरू की गई है। यह परम्परा किसी वैष्णव मंदिर में नहीं है। यहां तक कि श्रीरामजन्म भूमि में भी छह दिसम्बर 92 के पहले और बाद में भी मंगला आरती पर्दे में ही की जाती थी। इसके साथ ही आरती दर्शन पास की व्यवस्था लागू की गई है। मंगला आरती और शयन आरती के लिए 100-100 लोगों को पास जारी किया जा रहा है। यह पास ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से मिल रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें