महासमुंद : रोड़ क्रॉस करने खड़ा बाइक सवार हादसे में घायल - CG Sandesh

महासमुंद : रोड़ क्रॉस करने खड़ा बाइक सवार हादसे में घायल

महासमुंद में NH-353 रोड़ पर क्रॉस करने के लिए खड़े बाइक सवार को दुसरे बाइक ने ठोकर मार दी. हादसे में बाइक सवार घायल हो गया.

वार्ड नंबर 16 पुराना रावणभाठा महासमुन्द निवासी राजकुमार साहू ने पुलिस को बताया की वह रतनदीप ज्वेलर्स दुकान गांधी चौक महासमुन्द में काम करता है. 27 जनवरी को वह अपने घर से मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG06 GT 4318 से झाबक सीए के यहां जाने के लिये निकला था और माकडे किराना दुकान के सामने NH 353 रोड पर शाम करीब 05 बजे महामाया की ओर जाने के लिये रोड पार करने के लिये खडा था.

उसी समय बस स्टैण्ड महासमुन्द की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG10 AS 6536 का चालक संजय साहू अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए राजकुमार की मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, राजकुमार को चोट लगी. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज कराने के बाद राजकुमार ने 17 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संजय साहू के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें