तुमगांव : बस में ईट भट्ठा से लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट
तुमगांव थाना क्षेत्र के कोडारबांध के पास बस में ईट भट्ठा से लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट की गई. आरोप है की आरोपी कार से आये और बस को रोककर ईट भट्ठा से लौट रहे परिवार को नीचे उताकर गाली गलौज और मारपीट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम अंकोरी टाडा निवासी ओमप्रकाश नायक ने पुलिस को बताया की वह ठाकुरदीया निवासी अजय नायक के कहने पर ईट भट्ठा में मजदूरी कार्य करने के लिये अक्टूबर 2023 में इलाहाबाद उत्तरप्रदेश गया था, जहां मजदूरी का काम कर रहा था. 07 दिसम्बर को घर जाने के लिये वह अपनी पत्नी फुलबती नायक एवं दोनो बच्चों के साथ इलाहाबाद से रायपुर ट्रेन के लिये निकले जो 08 दिसम्बर को रायपुर आये. फिर रायपुर से बस में बैठकर अपने गांव जाने के लिये आ रहे थे.
इसी दौरान कोडारबांध के पास अजय नायक, चिंता निराला एवं उनके दो साथी अपने सफेद रंग के कार क्रमांक सीजी 04 9100 में आये और बस को रोककर कर ओमप्रकाश एवं उसकी पत्नी, बच्चों को नीचे उतारकर काम करने का पैसा लिये हो और काम छोडकर आ रहे हो कहकर चारो अश्लील गाली गलौज करने लगे एवं चिंता निराला व एक अन्य व्यक्ति ने अजय नायक के कहने पर कार में रखे हॉकी स्टीक को निकालकर ओमप्रकाश के दोनों पैर के एड़ी के पास मारपीट किये. मारपीट एवं गाली गलौज को देखकर ओमप्रकाश की पत्नी फुलबती नायक बीच-बचाव की तो उसे भी चारों मिलकर अश्लील गाली गलौज कर धक्का मुक्की किये. मारपीट करने के बाद वे चारो अपने कार में बैठकर बोले कि पैसा ले लिया है काम करने नहीं जायेगा तो जान से मार देंगें. कुछ समय बाद रायपुर की ओर से एक बस आया जिसमें सहपरिवार बैठकर बसना आये व अपने घर गये.
परिवार रिश्तेदारो से सलाह के बाद 16 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई. पुलिस ने आरोपी अजय नायक, चिंता निराला एवं अन्य दो के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.